वर्ष | वर्ष | सम्बंधित व्यक्ति | विवरण |
---|---|---|---|
1. | 1403 | महाराणा कुम्भा | कई तरह की उपाधियाँ धारण करने वाले महाराणा कुम्भा का जन्म सन 1403 में हुआ था | |
1. | 1458 | महाराणा कुम्भा | कुम्भा ने कुम्भलगढ़ दुर्ग का निर्माण अपनी पत्नी कुम्भल देवी की स्मृति में निर्मित करवाया था | |
1. | 1537 | उदयसिंह | उदयपुर के संस्थापक उदयसिंह का जीवन पन्नाधाय ने अपने पुत्र चन्दन का बलिदान देकर बचाया था | |
1. | 1539 | महाराणा प्रताप | उदयसिंह के पुत्र वीर शिरोमणि प्रताप का जन्म कुम्भलगढ़ दुर्ग में हुआ था | |
1. | 1572 | महाराणा प्रताप | महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक गोगुन्दा में हुआ | मेवाड़ के सरदारों ने उनके भाई जगमाल को हटाकर उन्हें गद्दी पर बैठाया था | |
1. | 1572 से 1576 | अकबर | क्रूर और विदेशी अकबर ने महाराणा प्रताप को अधीनता स्वीकार करवाने हेतु उनके पास चार शिष्ट मंडल भेजे किन्तु वह प्रताप को अधीन लाने में असफल रहा | |
1. | 1576 | महाराणा प्रताप | उपरोक्त योजना असफल होने के कारण हल्दीघाटी का युद्ध 21 जून, 1576 (कुछ पुस्तकों में 18 जून ) को हुआ था जिसमे प्रताप की तरफ से हाकिम खा सूरी और मुगलों की तरफ से मानसिंह ने युद्ध में भाग लिया | इस युद्ध में प्रताप का घोडा चेतक घायल हो गया था और अंत में एक बड़े नाले को पार करते समय वीरगति को प्राप्त हो गया | |
1. | 1582 | महाराणा प्रताप | अक्टूबर में महाराणा प्रताप ने दिवेर के सुल्तान खान पर आक्रमण किया | और विजयी हुए | |
1. | 1585 | महाराणा प्रताप | महाराणा प्रताप ने अपना अंतिम अभियान चावंड में लूणा चावंडीया को परस्त कर चावंड को अपनी राजधानी बनाया | |
1. | 1652 | महाराणा राजसिंह | महाराणा जगतसिंह के पुत्र राजसिंह जी ने औरंगजेब की धर्म विरोधी नीतियों के प्रबल विरोध किया | इन्होने वल्लभ संप्रदाय को मूर्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जिसमे से एक मूर्ति की स्थापना कांकरोली में राजसमन्द झील के तट पर करवाई और अन्य की स्थापना सिंहाड (वर्तमान नाथद्वारा ) में करवाई | |
1. | 1662 | महाराणा राजसिंह | गोमती नदी को रोककर राजसमन्द झील का निर्माण करवाया एवं इसके समीप ही राजनगर शहर बसाया | |