राजसमन्द जिला सड़क मार्ग से सभी प्रमुख जिलों से जुड़ा हुआ है. दिल्ली या मुंबई से यहाँ नेशनल हाईवे न. 48 (पुराना नाम - NH08 ) से पहुंचा जा सकता है | उदयपुर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर स्थित है |
राजसमन्द जिला मावली से मारवाड़ मीटरगेज रेल लाइन पर स्थित है| इसका नजदीकी ब्रोडगेज रेलवे स्टेशन मावली है जो कि उदयपुर जिले में स्थित है. जहाँ से चित्तौड़गढ़, भीलवाडा होते हुवे अजमेर और जयपुर पहुंचा जा सकता है |
राजसमन्द जिले का अपना स्वयं का कोई हवाईअड्डा नहीं है| इसका नजदीकी हवाईअड्डा उदयपुर में स्थित है जिसका नाम महाराणाप्रताप एअरपोर्ट है जो कि राजसमन्द से लगभग 70 किलोमीटर की दुरी पर ही स्थित है |
शहर का नाम | शहर से दूरी (distance) किलोमीटर में |
---|---|
उदयपुर | 67 |
जयपुर | 352 |
अजमेर | 220 |
भीलवाडा | 102 |
चित्तोरगढ़ | 121 |
नई दिल्ली | 580 |
अहमदाबाद | 317 |
इंदौर | 470 |
जोधपुर | 200 |
पाली | 125 |